NSC Scheme Kya hai ? || NSC Post Office Scheme In Hindi

Spread the love

4/5 - (1 vote)

हेलो दोस्तों आपका एक बार फिर स्वागत है सीखो एकाउंटिंग में

आज की इस पोस्ट में हम बतायेंगे NSC Scheme kya hai ? तथा इस स्कीम में किस प्रकार आप इन्वेस्ट करके इनकम टैक्स भी बचा सकते है।

NSC Scheme Kya hai
NSC Scheme Kya hai

NSC Scheme Kya hai ? || nsc kya hai in hindi || Post office ki nsc scheme || NSC post office Scheme || NSC Post office scheme in hindi || NSC Scheme Full Form

NSC Scheme Kya Hai ?

NSC स्कीम एक ऐसी इन्वेस्टमेंट स्कीम है जो पोस्ट ऑफिस द्वारा चलायी जाती है इस स्कीम में फिक्स्ड डिपाजिट से ज्यादा व्याज मिलता है। इस स्कीम के अंतर्गत पोस्ट ऑफिस द्वारा 5 वर्ष के लिए सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह स्कीम भारत सरकार द्वारा कवर्ड होती है जिसकी वजह से इस स्कीम का डिफाल्ट या फ्रॉड होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। 

NSC का फुल फॉर्म

NSC Full Form : National Savings Certificates ( राष्ट्रीय बचत पत्र )

NSC Scheme Interest Rate

NSC Scheme में भारत सरकार द्वारा हर तीन महीने में नया Interest Rate लाया जाता है। Covid-19 के बाद से सरकार द्वारा इसको एक ही रेट में चला रही है ।

PeriodsInterest Rate
Jul 2022 To Sep 20226.8%
Apr 2022 To Jun 20226.8%
Jan 2022 To Mar 20226.8%
Oct 2021 To Dec 20216.8%
Jul 2021 To Sep 20216.8%
Apr 2021 To Jun 20216.8%
Jan 2021 To Mar 20216.8%
Oct 2020 To Dec 20206.8%
Jul 2020 To Sep 20206.8%
Apr 2020 To Jun 20206.8%
Jan 2020 To Mar 20207.9%
Oct 2019 To Dec 20197.9%
Jul 2019 To Sep 20197.9%
Apr 2019 To Jun 20198.0%
nsc post office in hindi

NSC Scheme में टैक्स छूट के नियम

इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत आप अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक के अमाउंट का डिडक्शन आप अपनी income tax Return में क्लेम कर सकते है। आप इस स्कीम में कितना अमाउंट भी इन्वेस्ट कर सकते है मगर आपको इनकम टैक्स में सिर्फ अधिकतम 1.5 रूपये तक की ही छूट प्राप्त कर सकते है।

NSC Scheme में कौन निवेश कर सकता है ?

  • NSC सर्टिफिकेट में निवेश करने के लिए उस व्यक्ति को भारत का निवासी होना जरुरी है। 
  • कोई भी ट्रस्ट या हिन्दू अविभजित परिवार (HUF) NSC स्कीम में निवेश नहीं कर सकते है। 
  • कोई भी अनिवासी व्यक्ति को NSC Scheme में निवेश करने की अनुमति नहीं होती है। 
  • कोई भी व्यक्ति अपने 10 साल से अधिक उम्र के बच्चो के नाम पर यह सर्टिफिकेट को खरीद सकता है। 

NSC Scheme में निवेश के लिए आवश्यक डोक्युमेंट

  1. पहचान प्रमाण  :  आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी । 
  2. Address Proof : आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी । 
  3. पासपोर्ट साइज फोटो । 
  4. NSC का पूरा भरा हुआ फॉर्म । 

समय से पहले कब पैसे निकल सकते है? ( Premature Withdrawal )

NSC Scheme के अंतर्गत इनके सर्टिफिकेट की अवधि  5 साल की होती है 5 साल से पहले इन सर्टिफिकेट को केवल कुछ ही कंडीशन में पैसा को निकल सकते है। 

  1. निवेशक की मृतु होने पर । 
  2. कोर्ट द्वारा आर्डर देने पर । 
  3. निवेशक का दिवालिया होने पर । 

FAQ :

Q ; पोस्ट ऑफिस में एनएससी पर कितना ब्याज मिलता है ?

Ans : पोस्ट ऑफिस की स्कीम NSC में वर्तमान में ब्याज (Interest Rate) 6.8% है। 

Q : एनएससी कितने साल का होता है ?

Ans ; पोस्ट ऑफिस की स्कीम NSC सर्टिफिकेट 5 साल के लिए लॉक-इन पीरियड्स होता है। 

Q ; NSC कैसे खरीदें ?

Ans ; आप NSC के सर्टिफिकेट को आपने पास के किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस से आसानी से खरीद सकते है।

Q : एनएससी का फुल फॉर्म क्या हैं ?

Ans : एनएससी का फुल फॉर्म : National Savings Certificates ( राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र )

निष्कर्ष : इस आर्टिकल में आपने जाना NSC Scheme kya hai ? तथा इस स्कीम में किस प्रकार आप इन्वेस्ट करके इनकम टैक्स भी बचा सकते है।

इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी चीज़ समझ न आ रही हो या आप हमसे कुछ पूछना चाहते है। तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद हो, तो इससे अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
आपको दिन शुभ रहे।

यह भी पढ़े :


Spread the love

Leave a Comment